Crime

कार की टक्कर से नाना,नाती की मौत

बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के नरैनी क्षेत्र में बुधवार को एक कार की टक्कर में बाइक सवार बुजुर्ग और उनके नाती की मृत्यु हो गई।पुलिस क्षेत्राधिकारी नरैनी अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि आज अपराह्न क्योटरा गांव निवासी राजेश कुमार (22) अपने नाना जगत देव (65) को बाइक पर लेकर रजाई भरवाने के लिए नरैनी कस्बा जा रहा था कि क्योटरा गांव के पांडेय पुरवा के निकट हाईवे पर एक अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में राजेश कुमार की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई और उसके नाना घायल हो गए। जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी भेजा गया। जहां जगत देव को भी मृत घोषित कर दिया गया। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button