Crime

साथ काम करने वाली दो लड़कियों ने कर ली शादी

देवरिया । उत्तर प्रदेश के देवरिया में आर्केस्ट्रा में काम करने वाली दो युवतियों ने एक दूसरे से शादी रचा ली जिसकी अब खूब चर्चा हो रही है। साथ में डांस करते हुए दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि साथ जीने-मरने की कसमें खा ली और मंदिर में जाकर शादी रचा ली। इस समलैंगिक शादी में एक ने सेहरा पहना तो दूसरी लड़की ने दुल्हन बनकर मेंहदी रचाई।

इस शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि बंगाल के साउथ 24 परगना की रहने वाली दोनों लड़कियां यूपी के देवरिया के लार क्षेत्र में आर्केस्ट्रा ग्रुप में डांसर का काम करती हैं। बताया जा रहा है कि दोनों लगभग नौ सालों से एक साथ काम कर रही हैं. दोनों ने बताया कि वो आपस में बहुत प्रेम करती हैं और एक साथ पति-पत्नी की तरह जिंदगी बिताना चाहते थे। इसकी जानकारी उनके परिजनों को भी है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button