State

शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का मोदी ने गर्मजोशी से किया स्वागत

अहमदाबाद : वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में शामिल होने के लिए मंगलवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी इस अवसर पर श्री शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया और यूएई के राष्ट्रपति को हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया तथा गुजरात की सांस्कृतिक झांकी की प्रस्तुति के कर उनका स्वागत किया गया।

इस मौके पर पर अहमदाबाद की महापौर प्रतिभा जैन, राज्य के मुख्य सचिव राज कुमार, विदेश सचिव विनय क्वात्रा, यूएई में भारत के राजदूत संजय सुधीर, राज्य के पुलिस महानिदेशक विकास सहाय, अहमदाबाद पुलिस आयुक्त जी एस मलिक, संयुक्त सचिव (खाड़ी) असीम महाजन, मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी ज्वलंत त्रिवेदी और अहमदाबाद जिला कलेक्टर श्रीमती प्रवीणा डी के सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी यूएई के राष्ट्रपति का स्वागत किया। (वार्ता)

मोदी ने किया वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 का उद्घाटन

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button