Crime

कर्ज से परेशान युवक ने लगाई फांसी

रायपुर,छत्तीसगढ़। तेलीबांधा इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक ने आत्महत्या कर्जदारों से परेशान होकर की। पुलिस को शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। इस मामलें में तेलीबांधा पुलिस जांच में जुट गई है। इसमें युवक के घरवालों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है।मृतक तेलीबांधा के गली नंबर 7 का रहने वाला नीरज कमरानी है। युवक के पास से जो सुसाइड नोट बरामद हुआ है, उसमे लिखा है कि मेरे घर वालों को परेशान मत करना, बजाज आंटी और कमला आंटी उनको अपना जीवन जीने दो प्लीज। आज फांसी लगा रहा हूं, बजाज आंटी और कमला आंटी आप दोनों से परेशान हूं। कृपया मेरे घर वालों को परेशान मत करना। आज मर रहा हूं, तो सिर्फ कर्ज के कारण मर रहा हूं। (वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button