Crime

बलिया में किशोरी के साथ बलात्कार के आरोप में दो गिरफ्तार

बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के मनियर क्षेत्र में एक किशोरी के साथ बलात्कार और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की निवासी 13 वर्षीय किशोरी को पिछली तीन जनवरी की शाम गांव के ही युवक सोनू ठाकुर ने अपने डेरे पर बुलाया जहां सहतवार थाना क्षेत्र के बिनहा गांव निवासी इरशाद अंसारी ने किशोरी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया व सोनू ने उसका वीडियो बना लिया। गांव के ही ध्रुप नारायण सिंह ने ब्लैकमेल करने के इरादे से वीडियो किशोरी के परिजनों को भेज दिया। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button