Astrology & Religion

राम मंदिर के लिए बन रहा 450 किलो वजनी नगाड़ा

अहमदाबाद । अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इसको लेकर पूरा देश उत्साहित है. हर कोई अपने तरीके से राम काज में बढ़-चढ़कर अपना योगदान देने को उत्सुक है। इसी प्रयास को आगे बढ़ाते हुए अखिल भारतीय डगबर समाज द्वारा मुख्य मंदिर के लिए 450 किलोग्राम का विशेष नगाड़ा 700 किलोग्राम के पावर स्टीयरिंग वाले रथ के साथ तैयार किया गया है. यह रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले अयोध्या के राम मंदिर तक पहुंचाया जाएगा।अहमदाबाद के दरियापुर में 450 किलोग्राम का विशेष नगाड़ा तैयार किया गया है. इस नगाड़े को लेकर दीपक डगबर ने कहा, ‘राम मंदिर के लिए 4 नगाड़े बनाने का विचार हमने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के समक्ष रखा था. उन्होंने हमें कहा था कि इलेक्ट्रिक का नगाड़ा नहीं चाहिए. उसके बाद एक नगाड़ा बनाने की अनुमति दी, तो हमने नगाड़ा बनाना शुरू किया।'(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button