
अयोध्या : अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि स्थल पर भव्य राम मंदिर में पांच वर्ष के राजकुमार रामलला की प्रतिमा का चुनाव तीन मूर्तियों में से किया जायेगा जो 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश दुनिया के करोड़ों राम भक्तों को मोहपाश में बांधेगी।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पतराय ने आज पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तीन लोगों में से जो भी मूर्तिकार पांच वर्ष के बालक की कोमलता को उकेरने में सफल होगा उसी की मूर्ति चुनी जाएगी। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का पूजन 16 जनवरी से शुरू हो जाएगा। इस अदभुद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री, सेना के अधिकारी, एलएण्डटी.,टाटा,अंबानी,अडानी समूह के शीर्ष लोगों को भी बुलाया गया है। कार्यक्रम में कई अन्य देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। सभी परम्पराओं के साधु-सन्त के साथ ही किसी भी क्षेत्र में देश का सम्मान बढ़ाने वाले सभी प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया है। (वार्ता)
22 जनवरी 2024 को अयोध्या जी में प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर आमंत्रित किये गये समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महानुभावों के बारे में जानकारी। pic.twitter.com/PKoWeO4Xsy
— Champat Rai (@ChampatRaiVHP) December 18, 2023



