Crime

औरैया : कार ने दस को रौंदा, पिता-बेटी समेत तीन की मौत, सात घायल

औरैया : उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा क्षेत्र में उमरैन समीप आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाहन का इंतजार कर रहे दस लोगों को एक तेज रफ़्तार कार ने रौंद दिया। टक्कर मारते हुए कार तेजी से निकल गई। हादसा होते ही अफरा-तफरी मच गई।पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार को रफ्तार फिर काल बनकर सामने आयी। एरवा कटरा के गांव नगला पहाड़ी निवासी 38 वर्षीय रमन सिंह अपनी रिश्तेदारी फतेहाबाद में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पत्नी कल्पना, दस वर्षीय बेटी गुनगुन, तीन वर्षीय बेटे यश, सूरज और परिवार की ही 25 वर्षीय अलका पत्नी सोनू, 8 वर्षीय आराध्या पुत्री सोनू के साथ निकले थे। वह एक्सप्रेस-वे कट पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। उसी समय रामपुरा निवासी आरती पत्नी सतीश, प्रियम पुत्री महेंद्र सिंह, राजेश पुत्र बटेश्वर व रवि पुत्र राजेश दिल्ली जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे ।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button