Society

हार्दिक के प्यार में नीदरलैंड से यूपी के गांव आई गैबरीला

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के रहने वाले हार्दिक वर्मा ने नीदरलैंड की गैबरीला से शादी रचाई है। पूरे जिले में उनकी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की और सात फेरे लिए। शादी से पहले हल्दी आदि की रस्म भी निभाई गई। शादी में रिश्तेदारों और दोस्तों ने जमकर डांस किया।

बता दें कि हार्दिक और गैबरीला की शादी बुधवार रात को हुई थी। उनकी फोटोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शादी के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई और घर के बड़ों का आशीर्वाद लिया. फोटोज में ये जोड़ी बेहद खुश नजर आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव के राधेलाल वर्मा का बेटा हार्दिक वर्मा 7 साल पहले नौकरी के सिलसिले में नीदरलैंड गया था। वहां उसकी एक दवा कंपनी में बतौर सुपरवाइजर नौकरी लग गई। इसी दौरान उसकी मुलाकात साथ काम कर रही गैबरीला डूडा से हुई। (वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button