NationalWomen

महिला आरक्षण से विकसित राष्ट्र बनाने में मदद मिलेगी : मोदी

भारतीयों के पेटेंट आवेदन में 31 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई : मोदी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण के प्रावधान वाले कानून की मंजूरी को भारतीय लोकतंत्र की संकल्प शक्ति का एक उदाहरण बताते हुए कहा है कि इससे देश को विकसित राष्ट्र बनाने में मदद मिलेगी।श्री मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम- मन की बात में रविवार को संविधान दिवस को बधाई देते हुए कहा कि भारत की संविधान सभा के मनोनीत सदस्यों में 15 महिलाएं थीं। इनमें से एक हंसा महता जी ने महिलाओं के अधिकार और न्याय को आवाज बुलंद की थी।

इस दौर में भारत उन कुछ देशों में था, जहां महिलाओं को संविधान से मतदान का अधिकार दिया गया।उन्होंने कहा, “अब भारत की संसद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास किया है। यह अधिनियम हमारी लोकतंत्र की संकल्प शक्ति का उदाहरण है। यह विकसित भारत के हमारे संकल्प को गति देने के लिए उतना ही सहायक होगा।”प्रधानमंत्री ने कहा “राष्ट्र निर्माण में जब सबका साथ होता है तभी सबका विकास हो पाता है। मुझे संतोष है कि संविधान निर्माताओं के उसी दूर दृष्टि का पालन करते हुए, अब भारत की संसद में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को पास किया है।

”प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश में डिजिटल तरीके से भुगतान के रुझान में तेजी युवाओं में प्रौद्योगिकी के सहारे नए विचारों पर काम करने और नवाचार की तरफ आकर्षण तथा स्वच्छता के प्रति जनता की सोच में बदलाव जैसे मुद्दों को भी रेखांकित किया।उन्होंने जल संरक्षण के महत्व का मुद्दा उठाते हुए कहा कि 21वीं सदी की बहुत बड़ी चुनौतियों में से एक है जल सुरक्षा की चुनौती।प्रधानमंत्री ने कहा कि जल का संरक्षण करना जीवन को बचाने से कम नहीं है। उन्होंने इसके लिए सामूहिकता की भावना से काम करने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि मिल-जुलकर काम करने से ही इसमें सफलता मिलेगी।श्री मोदी ने इस दिशा में हर जिले में अमृत सरोवर बनाने की केंद्र की योजना का उल्लेख किया।

भारतीयों के पेटेंट आवेदन में 31 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुद्धिमत्ता, विचारों और नवाचार को देश के युवाओं की पहचान बताते हुए कहा है कि इसी के बदौलत भारतीयों के पेटेंट आवेदन में 31 प्रतिशत की बढोतरी हुई है जो बड़ी उपलब्धि है।प्रधानमंत्री ने रविवार को अपने मासिक रेडfयो कार्यक्रम मन की बात में कहा ,“ हमारे युवा साथियों ने देश को एक और बड़ी खुशखबरी दी है, जो हम सभी को गौरव से भर देने वाली है। इंटेलिजेंस, आइडिया और इनोवेशन आज भारतीय युवाओं की पहचान है। इसमें टेक्नोलॉजी के जुड़ाव से उनकी बौद्धिक संपदा में निरंतर बढ़ोतरी हो,ये अपने आप में देश के सामर्थ्य को बढ़ाने वाली महत्वपूर्ण प्रगति है। आपको ये जानकर अच्छा लगेगा कि 2022 में भारतीयों के पेटेंट आवेदन में 31 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

”श्री मोदी ने कहा कि एक विश्व संस्था ने बड़ी ही दिलचस्प रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पेटेंट आवेदन करने में सबसे आगे रहने वाले शीर्ष दस देशों में भी ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा, “ इस शानदार उपलब्धि के लिए मैं अपने युवा साथियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। मैं अपने युवा-मित्रों को विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि देश हर कदम पर आपके साथ है। सरकार ने जो प्रशासनिक और कानूनी सुधार किये हैं, उसके बाद आज हमारे युवा एक नई ऊर्जा के साथ बड़े पैमाने पर इनोवेशन के काम में जुटे हैं।10 वर्ष पहले के आंकड़ों से तुलना करें, तो आज, हमारे पेटेंट को 10 गुना ज्यादा मंजूरी मिल रही है। हम सभी जानते हैं कि पेटेंट से ना सिर्फ देश की बौद्धिक संपदा बढ़ती है, बल्कि इससे नए-नए अवसरों के भी द्वार खुलते हैं। इतना ही नहीं, ये हमारे स्टार्ट अप की ताकत और क्षमता को भी बढ़ाते हैं। ”

‘मन की बात’ में सऊदी अरब में संस्कृत उत्सव, भारत के गांव-देहात के मेलों की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि सऊदी अरब में हाल में भारतीय संस्कृति पर संस्कृत में हुए एक कार्यक्रम में वहां के स्थानीय लोगों की भी भागीदारी देखी गयी।श्री मोदी ने आकाशवाणी से ‘मन की बात’ की आज प्रसारित ताजा कड़ी में विभिन्न विषयों के साथ अपनी जानकारी में आए भारत की वैविध्यपूर्ण समृद्ध संस्कृति से जुड़े प्रसंगों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “इसी महीने सऊदी अरब में ‘संस्कृत उत्सव’ नाम का एक आयोजन हुआ। यह अपने आप में बहुत अनूठा था, क्योंकि ये पूरा कार्यक्रम ही संस्कृत में था। संवाद, संगीत, नृत्य सब कुछ संस्कृत में, इसमें, वहाँ के स्थानीय लोगों की भागीदारी भी देखी गयी।

मन-की-बात में गरीब बच्चों की सहायता को समर्पित कोयंबटूर के लोगानाथन की चर्चा की मोदी ने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपने मासिक रेडियो कार्यक्रम‘मन की बात’ में रविवार को तमिलनाडु के कोयम्बटूर में रहने वाले श्री लोगानाथन का उल्लेख किया और बच्चों की मदद के उनके संकल्प को बेमिसाल बताया।श्री मोदी ने ‘मन की बात’ की इस कड़ी में स्वच्छता अभियान के जन अभियान बनने और इसके महत्व पर चर्चा करते हुए श्री लोगानाथन की कहानी सुनायी।

श्री मोदी ने उनके बारे में मिली जानकारी के आधार पर बताया कि लोगानाथन बचपन में गरीब बच्चों के फटे कपड़ों को देखकर अक्सर परेशान हो जाते थे। इसके बाद उन्होंने ऐसे बच्चों की मदद का प्रण लिया और अपनी कमाई का एक हिस्सा इन्हें दान देना शुरू कर दिया। जब पैसे की कमी पड़ी तो लोगानाथन ने शौचालय तक साफ़ किये ताकि जरूरतमंद बच्चों की मदद हो सके। वह पिछले 25 सालों से पूरी तरह समर्पित भाव से अपने इस काम में जुटे हैं और अब तक 1500 से अधिक बच्चों की मदद कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने उनके प्रयास की सराहना करते हुए,“ देशभर में हो रहे इस तरह के अनेकों प्रयास न सिर्फ हमें प्रेरणा देते हैं बल्कि कुछ नया कर गुजरने की इच्छाशक्ति भी जगाते हैं।स्वच्छ भारत अभियान ने अलग-अलग क्षेत्र के लोगों, विशेषकर युवाओं को सामूहिक भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया है।”इस संदर्भ में उन्होंने सूरत में युवाओं की एक टीम ‘ प्रोजेक्ट सूरत’ की भी चर्चा की जिसका लक्ष्य सूरत को स्वच्छ एवं स्वस्थ विकास का एक आदर्श नगर बनाना है। ‘सफाई संडे’ नाम से युवाओं के इस अभियान की शुरुआत पहले सार्वजानिक जगहों और डुमस बीच से हुई । बाद में ये लोग तापी नदी के किनारों की सफाई में जुट गए ।

इससे जुड़े लोगों की संख्या 50 हजार से ज्यादा हो गई है। श्री मोदी ने बताया कि इस टीम ने लाखों किलोग्राम कचरा हटाया है।उन्होंने अंबाजी में ‘भादरवी पूनम मेले’ में इस बार 50 लाख से ज्यादा लोगों आने और उनकी ओर से गब्बर हिल के एक बड़े हिस्से में सफाई अभियान चलाए जाने की भी चर्चा की ।श्री मोदी ने कहा मंदिरों के आसपास के पूरे क्षेत्र को स्वच्छ रखने का ये अभियान बहुत प्रेरणादायी है। (वार्ता)

देश 26 नवम्बर को कभी भूूल नहीं सकता: मोदी

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button