Crime

नक्सलियों द्वारा लगाए आईइडी ब्लास्ट से दो मजदूरों की मौत

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट से दो मजदूरों की मौत हो गई।पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने बताया कि हर रोज की तरह आज भी मजदूर छोटे डोंगर थाना अंतर्गत आमदई माइंस में काम करने जा रहे थे। इसी दौरान माइंस के पास नक्सलियों द्वारा लगाए गए बारूदी सुरंग में विस्फोट से मजदूर रितेश गागड़ा और श्रवण कुमार की मौत हो गई।उन्होंने बताया कि एक और मजदूर उमेश राणा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज नारायणपुर अस्पताल में किया जा रहा है।श्री शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर अर्धसैनिक बलों को भेजा गया है।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button