Crime

जमुई में पेड़ से टकराई पिकअप वैन, चालक की मौत

जमुई : बिहार में जमुई जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक पिकअप वैन के पेड़ से टकरा जाने से चालक की मौत हो गयी तथा सहचालक घायल हो गया।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चकाई सिमुलतल्ला मुख्य मार्ग अलकजरा मोड़ सिमुलतल्ला आवासीय विद्यालय के करीब आलू लदा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस घटना में पिकअप चालक की मौत हो गयी जबकि सह चालक घायल हो गया। मृतक चालक की पहचान बक्सर जिला निवासी गौतम कुमार (30) के रूप में की गयी है।वह झारखंड के रामगढ़ में पिकअप चलाने का काम करता था।गुरुवार शाम वह पिकअप वाहन से आलू पहुंचाने मुंगेर की ओर जा रहा था।सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना में घायल सहचाल रोहित कुमार का इलाज झाझा रेफरल अस्पताल में चल रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button