Crime

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या

गुंटूर : आंध्र प्रदेश में गुंटूर जिले के कोनंकी गांव में गुरुवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई।पुलिस ने बताया कि अनंत सबशिवा राव (55), उनकी पत्नी अनंत आदिलक्ष्मी (50) और उनके पुत्र नरेश (30) की अज्ञात व्यक्तियों ने आज तड़के उनके घर घुस कर में हत्या कर दी।पुलिस को संदेह है कि इस नृशंस हत्या का कारण परिवार के सदस्यों के बीच संपत्ति विवाद हो सकता है।आरोपी ने मुप्पल्ला पुलिस स्टेशन में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button