Crime

बस पलटने से तीन लोगों की मौत

कोल्हापुर : महाराष्ट्र में कोल्हापुर के बाहरी इलाके पुइखाड़ी में गुरुवार की सुबह कोल्हापुर-राधानगरी रोड पर हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, “एक तेज रफ्तार निजी स्लीपर कोच बस पणजी (गोवा) से मुंबई जा रही थी। इसी दौरान पुइखाडी में पलट गई, जिसके कारण एक परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान पुणे जिले के मंजरी-बुद्रुक निवासी नीलू गौतम (43), रिद्धिमा गौतम (17) और सार्थक गौतम (13) के रूप में हुई। सूचना मिलने पर कोल्हापुर नगर निगम के अग्निशमन कर्मचारी और पुलिस टीम पीड़ितों की मदद के लिए मौके पर पहुंची। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।” (वार्ता)

Related Articles

Back to top button