प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को बाइक सवार दबंग ने भरे बाजार एक टेम्पो चालक की पीट पीट कर हत्या कर दी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज दिन में लगभग दो बजे पट्टी उडैयाडीह बाजार में पल्सर बाइक में हल्का सा टेम्पो छूने पर भदेवरा निवासी शिवा सिंह ने सांगापट्टी निवासी काशी प्रसाद मिश्र की बीच चौराहे पर पीट-पीट कर हत्या कर दी।आनन फानन में परिजन वाले उपचार के लिए सीएचसी बेलखरनाथ ले गए। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। (वार्ता)



