Crime

लखनऊ में पुलिस अधिकारी के पुत्र की सड़क हादसे में मौत

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के पुत्र की मौत हो गयी। इस सिलसिले में कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसआईटी में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव का पुत्र नैमिश (10) अपने कोच के साथ स्केटिंग सीख रहा था कि इस बीच जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने सफेद रंग की महिन्द्रा एसयूवी ने उसको टक्कर मार दी। घायल नैमिश को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्पेशल डीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार, डीजी ट्रेनिंग रेणुका मिश्रा, एडीजी डीके ठाकुर,एडीजी पीयूष मोर्डिया, एडीजी एसबी शिरडकर, एडीजी नवीन अरोरा वरिष्ठ अधिकारी के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया ।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button