Breaking News

कोविड-19 के सक्रिय मामलों की तुलना में ठीक होने वाले लगभग 2 लाख ज्यादा

पिछले 24 घंटे में 2.6 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई, कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर में तेजी से सुधार जारी, 61.53% पर पहुंचा

कोविड-19 का पता लगाने के लिए नमूनों के जांच की संख्या में प्रति दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान 2,62,679 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 53,000 से ज्यादा नमूनों की जांच निजी प्रयोगशालाओं में की गई है। अब तक जांच किए गए नमूनों की कुल संख्या 1,04,73,771 हो चुकी है। इसके परिणामस्वरूप, आज जांच की संख्या प्रति मिलियन, 7,180 तक पहुंच गई हैं। जिसका मुख्य कारण, केंद्र सरकार द्वारा राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश की सरकारों के साथ मिलकर कोविड-19 महामारी के लिए “जांच, खोज, उपचार” की रणनीति का मुस्तैदी से पालन करना है। कोविड-19 की जांच में प्रशंसनीय वृद्धि का एक महत्वपूर्ण घटक, देश भर में नैदानिक ​​प्रयोगशालाओं की संख्या में बढ़ोत्तरी है। सरकारी क्षेत्र में 795 प्रयोगशालाओं और निजी क्षेत्र में प्रयोगशालाओं के साथ, देश में प्रयोगशालाओं की कुल संख्या 1,119 हैं।

Related Articles

Back to top button