जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के कोतवाली और सिंगरामऊ थाने की पुलिस ने सर्राफा व्यापारी हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के पिता को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के आलमगंज निवासी विजय कुमार के पुत्र विभाष कुमार सेठ (30) की नौ नवंबर को हत्कोया कर दी गयी थी और शव को बाहरपुर गांव के पास एक झाड़ी में फेंक दिया था। नौ नवम्बर की रात पैसे का प्रलोभन देकर विभाष को उसकी पत्नी के प्रेमी सोनू सेठ ने बुलाया और उसे कार से लखनऊ हाईवे पर ले गया जहां विभाष की हत्या कर दी गयी। (वार्ता)



