आगरा : उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के एत्माद्दौला क्षेत्र मे एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली एक अबोध बालिका के साथ बलात्कार किया। आरोपी की तलाश की जा रही हैपुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार में दोपहर करीब डेढ़ बजे बच्ची घर से दुकान पर सामान लेने गई थी। वहां पर आरोपी प्रदीप उर्फ अरविन्द ने बालिका को देखा और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ पास के एक खाली मकान में ले गया। वहां पर उसने बालिका के साथ रेप किया और उसे वहीं पर छोड़कर भाग गया। काफी देर बाद बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची। घर पर परिजनों ने देखा तो उसके कपड़े खून से सने हुए थे।(वार्ता)



