
बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली के शेरगढ़ क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले में एक अबोध बालक की मौत हो गयी। बच्चा मां की तलाश में जंगल गयाा था।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि शेरगढ़ स्थित शिव मंदिर निवासी छेदालाल राठौर की पत्नी सरोज मंगलवार शाम चारा लेने जंगल में गईं थी। उसका पांच वर्षीय बेटा दक्ष घर में खेल रहा था। कुछ ही देर बाद मां को तलाशते हुए वह उनके पीछे जंगल की ओर चला गया। रास्ते में एक गन्ने खेत के पास कुत्तों के झुंड ने दक्ष पर हमला कर दिया। उसकी गर्दन और शरीर के कई हिस्सों पर बुरी तरह से काट लिया। (वार्ता)



