Crime

बरेली में सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल

बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के देवरनिया क्षेत्र में बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पर सवार दो मजदूरों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्यं गंभीर रूप से घायल हो गये।पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांव वसुंधरा निवासी जोगिंदर (25), संजीव (19), शिवम, भूपेंद्र और ट्रैक्टर चालक कृष्ण पाल के साथ ईंट भट्ठे पर काम करते थे। बुधवार तड़के चार बजे भट्ठे से ईंट भरकर ट्रैक्टर ट्राली से बहेड़ी जा रहे थे कि अदलपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में जोगिंदर और संजीव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जोगिंदर की शादी तीन साल पहले हुई थी। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button