
बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में मंगलवार शाम एक बाइक और पिकअप की टक्कर में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई ।
पुलिस सूत्रों के अनुसार क्षेत्र के पंडितपुरा गांव निवासी वीर बहादुर राम (22) अपनी पत्नी संध्या (20) को लेकर सिकंदरपुर के गाजी पाकड़ गांव स्थित अपने ससुराल गया था। मंगलवार शाम बाईक से ही वापस अपने घर लौट रहा था कि तभी रसड़ा थाना क्षेत्र के अमर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप बलिया की ओर से आ रही पिकअप से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई ।
इस हादसे में संध्या की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वीर बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने संध्या को मृत घोषित कर दिया जबकि वीर बहादुर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया ।(वार्ता)



