बदायूँ : उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के कादरचौक क्षेत्र में मंगलवार सुबह मैजिक वाहन और आटो की आमने -सामने की भिड़ंत में आटो सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।मरने वाले और घायल सभी लोग ऑटो में सवार थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।(वार्ता)



