Crime

छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी बीटेक का छात्र भेजा गया जेल

बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली में 11वीं की छात्रा संग दुष्कर्म के आरोप में रोहिलखंड विश्वविद्यालय में बीटेक कर रहे छात्र को सोमवार को जेल भेज दिया गया।बताया जा रहा है कि छात्र पर 11वीं की छात्रा को पहले दोस्ती के बहाने फंसाने और फिर छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो तैयार कर इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। छात्रा के पिता की शिकायत पर थाना बारादरी पुलिस ने आरोपित साहिल गुप्ता (24)  के विरुद्ध दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट व धमकी की धारा में प्राथमिकी लिखी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button