शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर थाना कटरा पुलिस ने रामलीला मेले में जाली नोट देकर खरीदारी करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।इनके कब्जे से 15 हजार 200 रूपये के जाली नोट बरामद किए है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।क्षेत्राधिकारी तिलहर प्रियांक जैन ने सोमवार को बताया कि थाना कटरा क्षेत्र के रामलीला मेले में लगे पुलिस कैंप में रविवार रात मुखबिर ने सूचना दी कि मेले में लगी दुकानों पर जाली नोट से दो लोग समान की खरीदारी कर रहे है। (वार्ता)



