बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के गढ़वार क्षेत्र में प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला रेत कर हत्या करने की आरोपी विवाहिता और उसके प्रेमी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा व हंसिया भी बरामद कर लिया है ।
पुलिस अधीक्षक शंकरन आनंद ने यूनीवार्ता को बताया कि क्षेत्र के सिकरिया खुर्द गांव निवासी बब्लू पासवान (35) देवरिया जिले में ड्राईवर का काम करता था। उसकी पत्नी पुष्पा देवी का गांव के ही युवक सोनू पासवान से लंबे समय से प्रेम संबंध चला आ रहा था । बब्लू शराब का आदी था, लिहाजा उसकी पत्नी से उसकी खटपट होती रहती थी ।(वार्ता)



