Sports

रनो की बारिश में आस्ट्रेलिया ने बाजी मारी,न्यूजीलैंड पांच रन से हारा

नीदरलैंड्स ने बांग्लादेश को 87 रन से हराया

धर्मशाला : ट्रैविस हेड (109) और डेविड वार्नर (81) के बीच 175 रन की तूफानी भागीदारी की के बाद सधी हुयी गेंदबाजी और चुस्त क्षेत्ररक्षण की मदद से आस्ट्रेलिया ने शनिवार को आईसीसी विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को पांच रन से हरा दिया।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के खूबसूरत मैदान पर आस्ट्रेलिया ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुये 388 रन का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम नौ विकेट पर 383 रन ही बना सकी। विश्व कप में अब तक खेले गये छह मुकाबलों में न्यूजीलैंड की यह दूसरी हार है, इससे पहले भारत ने उसे हराया था जबकि शुरुआती दो मैच हारने वाली आस्ट्रेलिया ने पिछले चार मुकाबलों में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी राह आसान की हैं।

नीदरलैंड्स ने बांग्लादेश को 87 रन से हराया

कोलकाता : कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (68) के अर्धशतक के अलावा वेस्ली बरेसी (41) और साइब्रैंड एंगलब्रेख्त (35) की जुझारू पारियों के बाद पाल वैन मीकरेन (23 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत नीदरलैंड्स ने शनिवार को आईसीसी विश्व कप मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 87 रन से बड़ी जीत दर्ज की। नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 229 रन बनाए जिसके जवाब में बांग्लादेश के शेर 42.2 ओवर के खेल में 142 रन पर ढेर हो गये। नीदरलैंड्स की मौजूदा विश्व कप मे यह दूसरी जीत है। इससे पहले उसने बड़ा उलटफेर करते हुये दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आसान जीत दर्ज की थी।

नीदरलैंड्स की जीत के नायक कप्तान स्कॉट एडवर्डस और वैन मीकरेन रहे। एडवर्डस ने अपने एक दिवसीय करियर का 15वां अर्धशतक उस समय बनाया जब टीम को उसकी अत्यधिक आवश्यकता थी। उन्होने इसके साथ हमवतन टेन डेशकाटे के 14 अर्धशतकों के रिकार्ड को तोड़ दिया। वैन मीकरेन को उम्दा गेंदबाजी के लिये प्लेयर आफ द मैच चुना गया।नीदरलैंड्स के गेंदबाजी आक्रमण के सामने बांग्लादेशी असहज नजर आये। मेहदी हसन मिराज (35) टीम के टॉप स्कोरर रहे। मध्यक्रम के फ्लाप होने के बाद पुछल्ले बल्लेबाजों ने कुछ संघर्ष कर जीत हार के अंतर को कम करने की कोशिश की।

इससे पहले टर्न और बाउंस से भरपूर ईडन गार्डन की पिच पर बांग्लादेश के गेंदबाजों ने नीदरलैंड्स की सलामी जोड़ी को महज चार रन में पवेलियन वापस पहुंचा कर मुश्किल में डाल दिया था मगर बरेसी और कॉलिन ऐकरमैन (15) ने 59 रन की साझीदारी कर स्कोरबोर्ड को सहजता से आगे बढ़ाया मगर 14वें ओवर में मुस्तफिजुर ने बरेसी को आउट किया जबकि अगले ही ओवर में एकरमैन अनुभवी शाकिब अल हसन की बाहर जाती गेंद को खेलने के प्रयास में लपके गए।बरेसी के आउट होने के बाद क्रीज पर आये एडवर्डस ने बास डलिडे (17) और साइब्रैंड एंगलब्रेख्त (35) के साथ संक्षिप्त मगर महत्वपूर्ण साझेदारी की और टीम के स्कोर को तीन अंकों तक पहुंचा।

एडवर्ड ने 122 मिनट क्रीज पर बिताये और अर्धशतकीय पारी के दौरान सात चौके लगाये।बांग्लादेश की ओर से मुस्तफिजुर रहमान,तस्कीन अहमद,शोरिफुल इस्लाम और महेदी हसन ने दो दो विकेट आपस में बांट लिये जबकि शाकिब के हाथ एक विकेट लगा।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button