Crime

सूरत में एक परिवार के सात लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या

सूरत : गुजरात में सूरत शहर के अडाजण क्षेत्र में एक व्यापारी सहित उसके परिवार के सात लोगों ने शनिवार को सामूहिक आत्महत्या कर ली।पुलिस ने बताया कि सी/2/जी/1 सिद्धेश्वरी कांपलेक्स निवासी फर्नीचर व्यापारी मनीषभाई उर्फ शांतुभाई क. सोलंकी (37), उसके पिता कनुभाई वि . सोलंकी (70), माता शोभनाबेन (68), उसकी पत्नी रेशमा बेन उर्फ रीटाबेन ((30), उसकी दो पुत्री दिशाबेन (13), काव्याबेन (10), पुत्र कुशलभाई (6) ने किसी कारण से जहरीली दवा पीकर आज अपराह्न करीब 11 बजे अपने ही घर में सामूहिक आत्महत्या कर ली, जबकि मनीषभाई का शव पंखे पर दुपट्टे से लटका मिला। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button