PoliticsState

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बेटे को ED का समन

लिफाफे वाले बयान से भड़के भाजपा वालों ने मुझ पर केस कर दिया : प्रियंका

जयपुर । राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को ED ने समन भेजा है। सीएम अशोक गहलोत ने ट्ववीट करके कहा है कि अब आप समझ सकते हैं, जो मैं कहता आ रहा हूं कि राजस्थान के अंदर ED की रेड रोज़ इसलिए होती है क्योंकि भाजपा ये नहीं चाहती कि राजस्थान में महिलाओं को, किसानों को, गरीबों को कांग्रेस द्वारा दी जा रही गारंटियों का लाभ मिल सके।सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले की जांच एसओजी भी कर रही है। जिसकी जांच से खुलासा हुआ था कि आरपीएससी सदस्य बाबूलाल ने ही साठ लाख रुपए में शेरसिंह से पेपर का सौदा किया था। बाबूलाल की गिरफ्तारी से पहले एसओजी की टीम ने पेपरलीक गिरोह के मास्टरमाइंड निलंबित शिक्षक शेर सिंह उर्फ अनिल मीना को ओडिशा से गिरफ्तार किया था।

जबकि इस मामले का खुलासा उदयपुर जिला पुलिस ने किया था, जब एक निजी बस में 55 अभ्यर्थियों को लीक पेपर हल कराया जा रहा था। पुलिस सभी 55 अभ्यर्थियों के अलावा उन शिक्षकों को भी गिरफ्तार किया, जो पेपर बेच चुके। मामला सामने आने के बाद आरपीएससी ने इस पेपर को आउट मानते हुए सामान्य विज्ञान की परीक्षा निरस्त कर दोबारा करवाई थी। आरपीएससी पेपर लीक मामले को लेकर राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा इसी महीने आरपीएससी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद ईडी ने आयोग के चेयरमैन और सचिव को भी नोटिस जारी किया था।प्रवर्तन निदेशालय के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर हुए धन के लेनदेन को लेकर प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर आरपीएससी के सदस्य बाबूलाल कटारा के साथ ही अध्यक्ष संजय श्रोत्रिय और सचिव हरजीलाल अटल को नोटिस जारी किया गया था।

उदयपुर के सेंट्रल जेल में बंद आरोपी राजीव उपाध्याय, रामगोपाल मीणा, सुरेश बिश्नोई, अनीता मीणा, आरपीएससी सदस्य कटारा के पुत्र दीपेश कटारा के बयान भी ईडी ने दर्ज किए हैं। पेपर लीक मामले ईडी को मनी लॉन्ड्रिंग की पुष्टि होने के बात भी सामने आई है। फिलहाल इस मामले को लेकर ईडी के अधिकारी जांच करने में जुटे हुए हैं।(वीएनएस )

राजस्थान में भी विपक्षियों के खिलाफ एजेंसियों का दुरुपयोग शुरु-खडगे , गहलोत

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार चुनाव सामने आते ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) तथा आईटी जैसी सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग विपक्षी नेताओं के खिलाफ करती है और राजस्थान में भी चुनावी फायदे के मद्देनजर उसने यही खेल करना शुरु कर दिया है।

श्री खडगे ने कहा ‘चुनाव आते ही ईडी, सीबीआई, आईटी आदि भाजपा के असली ‘पन्ना प्रमुख’ बन जाते हैं। राजस्थान में अपनी निश्चित हार को देखते हुए भाजपा ने चला अपना आख़िरी दाँव।’उन्होंने कहा ‘ईडी ने छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान में भी विधानसभा चुनाव अभियान में उतरते हुए कांग्रेसी नेताओं के ख़िलाफ़ कार्रवाई शुरू कर दी है। मोदी सरकार की तानाशाही लोकतंत्र के लिए घातक है। हम एजेंसियों के दुरुपयोग के ख़िलाफ़ लड़ते रहेंगे, जनता भाजपा को क़रारा जवाब देगी।

‘श्री गहलोत ने कहा ‘राजस्थान की महिलाओं के लिए कांग्रेस की गारंटियाँ लॉंच। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह जी डोटासरा के यहाँ ईडी की रेड। मेरे बेटे वैभव गहलोत को ईडी में हाज़िर होने का समन अब आप समझ सकते हैं, जो मैं कहता आ रहा हूँ कि राजस्थान के अंदर ईडी की रेड रोज़ इसलिए होती है क्योंकि भाजपा ये नहीं चाहती कि राजस्थान में महिलाओं को, किसानों को, गरीबों को कांग्रेस द्वारा दी जा रही गारंटियों का लाभ मिल सके।

लिफाफे वाले बयान से भड़के भाजपा वालों ने मुझ पर केस कर दिया : प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवनारायण मंदिर में लिफाफे में 21रुपए के चढ़ावे संबंधी उनके बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वाले इतने भड़के हैं कि इस बात पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।श्रीमती वाड्रा ने आज खुद यह जानकारी देते हुए कहा “मेरी एक बात पर भाजपा वाले इतने भड़क गए कि मुझ पर केस डाल दिया।

“उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा, “मैंने तो ये कहा था कि मैंने टीवी पर देखा- प्रधानमंत्री जी देवनारायण जी के मंदिर में लिफाफा डाल आए। खोला गया तो उसमें 21 रुपये निकले। ये जो काम करते हैं उससे भी यही दिख रहा है कि मोदी जी का लिफाफा खाली है। महिला आरक्षण, ओबीसी जाति जनगणना, ईआरसीपी सब खोखले वादे हैं क्योंकि मोदी जी का लिफाफा खाली है।

“कांग्रेस महासचिव के इस बयान पर भाजपा ने चुनाव आयोग में भी धार्मिक भावना भड़काने और झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की है।लिफाफे का मामला राजस्थान के भीलवाड़ा का है जहां मालासेरी में श्री मोदी अपने दौरे के दौरान गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान देवनारायण मंदिर गए थे लेकिन मंदिर के पुजारी ने कथित वीडियो जारी कर दावा किया था कि प्रधानमंत्री ने दान पात्र में जो लिफाफा डाला उसमें 21 रुपए निकले।

इसको लेकर श्रीमती वाड्रा प्रधानमंत्री पर हमला कर रही हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा भी पुजारी के बयान को गलत बताते हुए एक वीडियो जारी कर चुकी है जिसमे कहा गया है कि श्री मोदी ने लिफाफा नहीं बल्कि नोट डाले थे।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button