फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले की शिकोहाबाद पुलिस ने गड्ढे से भरी पानी में मृत मिली चार साल की बालिका के हत्यारे के रूप में उसके पिता को ही गुरूवार को गिरफ्तार किया।एस पी ग्रामीण रणविजय सिंह ने शिकोहावाद मे बुधवार को एक पानी के गड्ढे में मिली अज्ञात बालिका की लाश के मामले का खुलासा करते हुए गुरुवार को बताया कि पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक बालिका के फोटो की पहचान करायी गयी। पुलिस टीम ने मौहल्ला वोझिया निवासी विजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपनी दिव्यांग बालिका को पानी में फेंकने की बात कबूल की है जिससे उसकी मौत हो गई। (वार्ता)
खाली प्लाट में भरे पानी में पांच वर्षीय अज्ञात बालिका का शव बरामद



