बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में जहांगीराबाद रोड पर पुलिस वह बदमाशों में हुई मुठभेड़ में 20 हजार रूपये का इनामी बदमाश घायल हो गया है । उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती किया है।पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के अनुसार बुधवार देर रात थाना जहांगीराबाद क्षेत्रान्तर्गत जहांगीराबाद रोड पर स्वाट व थाना जहांगीराबाद की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी कि एक संदिग्ध वाहन आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा । पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल हो गया। (वार्ता)



