सोनभद्र : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में करमा थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने एक डीसीएम ट्रक पर लदी 711पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर हिमाचल राज्य के दो तस्करों को गिरफ्तार किया ।पुलिस अधीक्षक डॉ़ यशवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि करमा थाना पुलिस को सूचना मिली की एक ट्रक से अवैध शराब पंजाब से बिहार जाने के लिए निकली है और मिर्जापुर राबर्ट्सगंज मार्ग होते हुए बिहार जाएगी। पुलिस टीम ने सुचना के आधार पर मीरजापुर-रॉबर्ट्सगंज जाने वाले मुख्य मार्ग पर करकी बाजार के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध डीसीएम ट्रक को जांच के लिए रोका और ट्रक पर सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया। (वार्ता)



