फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में हाईवे किनारे एक खाली प्लाट में बुधवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने प्लाट में भरे पानी में एक बालिका का शव तैरता देखा।सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से निकाल कर पोस्टमार्टम कराया है। लक्ष्मी नगर स्थित एक खाली प्लाट में भरे पानी में एक बच्चे का शव तैर रहा था। उस पर मक्खी और कुछ पक्षी बैठे हुए थे।
बच्चे का शव मिलने की जानकारी होते ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस ,फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गयी और शव को पानी से बाहर निकलवाया गया। शव एक लगभग पांच वर्षीय बालिका का था। उसके शरीर पर कीड़े लग चुके थे और पानी में तैरने पर कुछ पक्षियों ने भी क्षतविक्षित कर दिया था। कयास लगाया जा रहा है कि बालिका की हत्या कर शव पानी भरे गड्ढे में फेंका गया है। (वार्ता)



