भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यक्त किया शोक
पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, 77 साल की उम्र में हुआ निधन
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये व्यक्त किया शोक
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साेमवार शाम भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने यह शोक अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स myogiadityanath के माध्यम से व्यक्त किया।
वे एक महान खिलाड़ी के रूप में हमारी स्मृतियों में सदैव रहेंगे जीवित: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि ”भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान श्री बिशन सिंह बेदी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। वे एक महान खिलाड़ी के रूप में हमारी स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।”
बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने कई वर्षों तक भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया था।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान श्री बिशन सिंह बेदी जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
वे एक महान खिलाड़ी के रूप में हमारी स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगे।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।
ॐ…
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) October 23, 2023



