
अयोध्या : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी के नागा साधु की गला दबाकर आज हत्या कर दी गयी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर ने बताया कि थाना श्रीरामजन्मभूमि के अन्तर्गत प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर के नागा साधु की आज हत्या कर दी गयी। उन्होंने बताया कि हनुमानगढ़ी परिसर में स्थित आश्रम में एक पट्टी के महंत राम सहारे दास (45) की हत्या उनके ही आवास पर की गयी। सूचना मिलते ही पुलिस और फारेंसिक टीम पहुंचकर जांच में जुट गयी है। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। (वार्ता)



