
रामपुर : पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम से संबंधित दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम पक्ष को झटका लगा है। आजम पक्ष की ओर से दाखिल रिवीजन को अदालत ने कैंसिल कर दिया है। अब इस मामले में कल फैसला आने की प्रबल संभावना है।आजम खान पक्ष द्वारा अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में बचाव पक्ष ने अधिक समय मांगते हुए ज़िला जज की अदालत में रिवीजन दाखिल किया था, जिसे एमपी एमएलए विशेष अदालत, एडीजे फर्स्ट कोर्ट को सुनवाई के लिए भेज था। एमपी- एमएलए विशेष जज एडीजे प्रथम विनोद कुमार बरनवाल ने इस रिवीज़न निरस्त कर दिया। (वार्ता)



