Crime

मां की हत्या करने वाला कलयुग का बेटा गिरफ़्तार

जांजगीर-चाम्पा,छत्तीसगढ़ । बिर्रा थाना क्षेत्र के डभराखुर्द गांव में बेटे के द्वारा मां की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और आरोपित बेटे अनिल पटेल को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार डभराखुर्द गांव में 70 साल की बुजुर्ग महिला अवधमती पटेल परिवार के साथ रहती थी। बेटे अनिल पटेल के द्वारा शराब पीने के लिए घर से चावल ले जाया जा रहा था, तब उसकी मां अवधमती पटेल ने आपत्ति की और बेटे को ऐसा करने से रोका तो आरोपी बेटा अनिल पटेल, तैश में आ गया और पहले तो उसने अपनी मां की हाथ- मुक्के से पिटाई की, फिर जमीन पर पटक दिया।

जमीन पर पटके जाने से बुजुर्ग मां अवधमती पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद बेटा अनिल पटेल मौके से फरार हो गया था। सूचना के बाद बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। पुलिस ने आरोपित बेटे अनिल पटेल को हिरासत में ले लिया है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button