Crime

शराब के ठेके के पास मिला अधेड़ का शव

भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सोमवार सुबह शराब के ठेके के पास संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव मिला।पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के चौरी थाना क्षेत्र के जोगीपुर स्थित शराब के ठेके के पास आज सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। शराब के ठेके के पास शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ में से किसी व्यक्ति ने मृतक की पहचान मुन्ना धीवर (54) के रूप में की। जो कन्तापुर, थाना चौरी, जनपद भदोही का निवासी है। मौत की सूचना पर परिजन भी वहां पहुंच गए। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button