Crime

सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के स्याना क्षेत्र मे सोमवार सुबह केंटर और बाइक की भिड़ंत में दो स्कूली छात्रों की मौत हो गयी। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सीयनगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया जिसे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा बुझा कर समाप्त कराया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि कस्बा स्याना के ग्राम नयाबास निवासी कक्षा नौ के छात्र आरजू एवं गौरव कुमार आज सुबह करीब साढ़े सात बजे कस्बा स्याना के गढ़ स्टैंड से बाइक द्वारा स्कूल जा रहे थे कि स्याना गढ़ मार्ग पर सामने से तेज रफ्तार आ रहे केंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button