Crime

बस ने तिपहिया वाहन को मारी टक्कर, 5 की मौत

पटना । बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार बस ने एक तिपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सकरा थाना क्षेत्र के एनएच 28 स्थित सुजावलपुर चौक पर यह दुर्घटना हुई। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है क्योंकि दो अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण वहां जुट गये और एनएच 28 को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे सकरा थाने के अधिकारियों ने लोगों को समझाकर धरना समाप्त कराते हुए जाम खुलवाया। पुलिस ने शवों को लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया।(वीएनएस )

Related Articles

Back to top button