फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के आदर्श थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र में ईट से कुचलकर फेंका गया वृद्ध ग्रामीण का शव रविवार सुबह बरामद किया गया।पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम अदिउली का निवासी वृध्द चंद्रपाल (60) शनिवार रात्रि गांव समीपवर्ती एक गेस्ट हाउस में एक बरसी संस्कार में गया था। जब वह देर रात में घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने आसपास क्षेत्र में खोजबीन की और कोई भी पता नहीं चल सका। (वार्ता)



