Crime

सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत, 18 घायल

छत्रपति संभाजीनगर : महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर जिले के वैजापुर तालुका में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात यात्री बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने से सैलानी बाबा के 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 18 अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना देर रात 01.00 बजे उस समय हुई , जब सैलानी बाबा के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं की बस वैजापुर के निकट समृद्धि एक्सप्रेसवे पर जबरगांव टोल प्लाजा के पास ट्रक से टकरा गई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है, जिसमें छह महिलाएं और एक नवजात बच्चा शामिल है जबकि 18 अन्य घायल हुए हैं। देर रात से बचाव अभियान चल रहा है और घायलों को छत्रपति संभाजीनगर और वैजापुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में भर्ती किया गया है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button