Crime

मोटरसाइकिल और बोलेरो की आमने-सामने हुई टक्कर में दो की मौत

बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बांसी-बस्ती मार्ग पर शहीद शिव गुलाम सिंह स्थल के समीप मोटरसाइकिल और बोलेरो की आपस मे हुई टक्कर में मोटर साइकिल सवार युवकों की मौत हो गयी है और दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं।यहां यह जानकारी देते हुए पुलिस सूत्रो ने शनिवार को बताया कि बीती रात वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बांसी-बस्ती मार्ग पर शहीद शिव गुलाम सिंह स्थल के समीप मोटरसाइकिल और बोलेरो की आपस मे हुई भिड़न्त के दौरान मोटर साइकिल सवार जगजीवन (32) विभाशुं (28) निवासी कैरतिमपुरवा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी गम्भीर रूप से घायल हो गये और उनकी मौत हो गयी है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button