मऊ : उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में बिहार के चर्चित कटिहार गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बदमाशों के पास से दो अदद अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद किए गए।पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय ने बताया कि आज सुबह तड़के ढेकुलिया घाट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बंधा रोड से आ रहे एक मोटरसाईकिल पर सवार 02 व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया, तो वह तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल सहित बलिया मोड़ की तरफ भागे। जिस पर कंट्रोल रुम को सूचित करते हुये उन लोगों का पीछा करते हुए भीटी पुल के नीचे आए तो कच्चे रास्ते की तरफ भागे। थोड़ी दूर पर व मोटरसाइकिल सहित गिर गए और दोनों असलहे से पुलिस टीम पर फायर करने लगे। (वार्ता)



