Crime

अपराध नियंत्रण को योगी सरकार ने शुरू किया 15 दिन का विशेष अभियान

महिला संबंधी अपराध बलात्कार, चेन स्नैचिंग, छेड़खानी, शीलभंग, पॉक्सो एक्ट के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान.अधिकारी रोजाना अभियान की करेंगे समीक्षा.

लखनऊ : अपराध और अपराधियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख़्त एक्शन ले रही योगी सरकार ने प्रदेश में अपराध नियंत्रण के लिए शुक्रवार से 15 दिन का विशेष अभियान शुरू किया है। इस संबंध में समस्त एडीजी जोन, पुलिस कमिश्नर, आईजी रेंज और जिलों के पुलिस कप्तानों को दिये गये निर्देशों में कहा गया है कि वह महिला संबंधी अपराध जैसे बलात्कार, चेन स्नैचिंग, छेड़खानी, शीलभंग, पॉक्सो एक्ट के मामलों पर खास नजर रखें। साथ ही गोवध, गो-तस्करी, अवैध धर्मांतरण की घटनाओं को सूचीबद्ध करते हुए पुराने मुकदमों का निस्तारण कराएं।

महिला संबंधी अपराध पर रहेगा फ़ोकस

डीजीपी विजय कुमार द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जाए। चेन स्नेचिंग व अन्य गंभीर प्रवृत्ति के अपराधों का शीघ्र अनावरण किया जाए। गोवध एवं गो-तस्करी की रोकथाम के लिए कार्ययोजना बनायी जाए। अवैध धर्म परिवर्तन से संबंधित घटनाओं में तत्काल विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाये। उन्होंने अधिकारियों को रोजाना अभियान की समीक्षा करने को भी कहा।

Related Articles

Back to top button