Crime

मिर्जापुर:ट्रेन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत

मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के सबरी रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आ जाने से दो युवकों की मौत हो ग‌ई है।पुलिस के अनुसार सबरी मोहल्ला निवासी राजाराम सोनकर का पुत्र दीपक सोनकर (25) और जटाशंकर यादव का पुत्र मौसम यादव गुरुवार की रात भोजन करने के बाद टहलने निकले थे। दोनों पास में रेलवे ट्रैक पर निकल ग‌ए । डाउन लाइन पर गुजर रही मुम्बई मेल ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button