Crime

बस , ऑटो रिक्शा की टक्कर से चार लोगों की मौत

कडप्पा : आंध्र प्रदेश में वाईएसआर जिले के पोटलादुर्थी गांव में सोमवार को एक ऑटो रिक्शा और आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) बस की टक्कर से चार लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।

पुलिस उपाधीक्षक नागराजू ने कहा कि प्रोद्दातुर और कडप्पा के 11 लोग ऑटो रिक्शा में मल्लेला गांव जा रहे थे। ऑटो चालक ने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की और उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया। उसी समय एपीएसआरटीसी की एक बस ऑटोरिक्शा से टकरा गई, जिससे मोहम्मद (25), हसीना (25), अमीना (20) और शकीर (10) की मौत हो गई। घायलों को जीजीएच में भर्ती कराया गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button