Crime

भारत-चीन सीमा पर बूंदी में वाहन पर गिरी चट्टान,आठ के मरने की आशंका

नैनीताल : भारत-चीन सीमा के पास उत्तराखंड में एक भीषण दुर्घटना की खबर है। रविवार दोपहर में एक वाहन पर एक विशाालकाय चट्टान गिर गयी जिससे आठ लोगों की दर्दनाक मौत की आशंका है। इनमें तीन बच्चे भी बताये जा रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना लामारी एसएसबी कैम्प और बूंदी के बीच हुई है। बताया जा रहा है कि एक वाहन धारचूला से सामान लेकर ज्योलिंकोंग गया था। वापस लौटते वक्त इस वाहन पर एक विशालकाय चट्टान गिर गयी।

वाहन में आठ लोग बताये जा रहे हैं। इनमें तीन बच्चे शामिल हैं। ये सभी धारचूला लौट रहे थे। चट्टान इतनी विशालकाय है कि शव और वाहन पूरी तरह से तहस नहस हो गये हैं। मौके पर सिर्फ कपड़े शेष बचे हैं।यह भी पता चला है कि चट्टान इतनी विशालकाय है कि जेसीबी भी इसे हिलाने में नाकाम है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ मौके पर है। इस भीषण दुर्घटना में किसी के बचने की उम्मीद नहीं है। स्थिति इतनी भयावह है कि शवों का शिनाख्त होना भी संभव नहीं है। मृतकों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है।धारचूला के पुलिस क्षेत्राधिकारी परवेज अली ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भीषण दुर्घटना घटी है। उन्होंने बताया कि आठ के मरने की आशंका है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button