Crime

सारण में तालाब में डूबकर किशोर की मौत

छपरा : बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में तालाब में स्नान करने के दौरान एक किशोर की डूबकर मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि गोढ़ना गांव निवासी राजेश राय का पुत्र मकेश्वर कुमार (10) जीवित्पुत्रिका व्रत के कारण शुक्रवार की देर शाम अपनी मां के साथ तालाब में नहाने गया था, जहां गहरे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई।सूत्रों ने बताया कि आज सुबह मकेश्वर कुमार का शव तालाब से बरामद कर लिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button