Crime

देर रात युवतियों के बीच जमकर मारपीट

रायपुर,छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में देर रात युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसके चलते इलाके में हड़कंप मच गया। आधी रात बीच सड़क पर युवतियों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय थाना में खलबली मच गई है। मामले में फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच वाहन टकराने को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि दोनों मारपीट पर उतारू हो गए। बताया जा रहा है कि युवतियां नशे में धुत्त थीं और नशे में वाहन चलाने के चक्कर में गाड़ियां टकराईं हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी बवाल मचा हुआ है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि युवतियों की मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। पहले भी कई बार ऐसा मामला सामने आ चुका है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button